शिक्षा ही सबसे बड़ा सारथी! 📚
जालंधर छावनी :- शिक्षा से वंचित जरूरतमंद बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ का गठन किया गया है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाई में सहायता प्रदान करना है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि वे जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त किताबें, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराएंगे। इस नेक पहल का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चों को शिक्षित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
छावनी के कुछ आशावादी सोच रखने वाले दोस्तो ने मिलकर ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ की शुरुआत की है। इनका संकल्प है—हर गरीब बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना ताकि कोई जरूरतमंद परिवार पैसों की तंगी के कारण बच्चे को शिक्षा से वंचित ना रख सके।
इस संस्था का गठन करते समय इन दोस्तो ने ये भी प्रण किया कि इस मुहिम में वह किसी अन्य लोगों से किसी भी प्रकार का चंदा आदि एकत्रित नहीं करेंगे। संस्था के प्रधान श्री दिनेश शर्मा का कहना है भगवान ने उन्हें एवं संस्था के सदस्यों को इतना सक्षम बनाया है कि वह मिलकर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की सामग्री प्रदान कर सकते है ताकि वह भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके।
संस्था के सदस्यों के नाम एवं अधिकारी पद इस प्रकार है
अमित गोयल (चेयरमैन) मनीष गोयल वाइस (चेयरमैन )
दिनेश शर्मा (प्रधान ) मनजीत सिंह (जर्नल सेकेट्री ) दीपक गर्ग कैशियर) रोहित शर्मा (ज्वाइंट कैशियर) डॉ संजय (ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी) रवि कांत भूमन (ज्वाइंट सेकेट्री ) पंडित उमेश (एक्सिक्यूटिव मेंबर) विशाल गिल (एक्सिक्यूटिव मेंबर )
सहायता प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नाम एवं नंबर पर संपर्क कर सकते है
दिनेश शर्मा (प्रधान ) 9878380127
दीपक गर्ग (कैशियर ) 9779937747

