जालंधर कैंट: सारथी वेलफेयर सोसाइटी ने छात्राओं को बांटे स्कूल बैग
जालंधर छावनी: शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के उद्देश्य से ‘सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी’ जालंधर कैंट द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने जालन्धर छावनी के तुलसी एस डी स्कूल की कन्याओं को मुफ्त स्कूल बैग के साथ कॉपियां एवं पेन वितरित किए।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका लक्ष्य बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। बैग पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और स्कूल प्रशासन अथवा विशेष तौर पर आए ITA सोशल वेलफेयर सोसाइटी गांव ढिलवां के चेयरमैन श्री सतविंदर सुनीत ने अपने साथियों हंसराज(सेकेट्री ) एवं जतिंदर सरो (कैशियर ) ने संस्था के इस नेक कार्य की सराहना की।

