ब्यूरो :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (C.J.R. ब्रांच) के होनहार छात्र श्रेयांश जैन ने अंतरराष्ट्रीय फाइड रेटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस प्रतियोगिता 2026 (नई दिल्ली) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जालंधर शहर का नाम गौरवान्वित किया।
♟️ उपलब्धियां:
Blitz Tournament (U-14 Category) – 🥇 प्रथम स्थान पर रह कर ₹3500 नकद पुरस्कार प्राप्त किया है।

* Rapid Tournament (Below 1599 Rated Category) में सातवां स्थान प्राप्त कर ₹5000 नकद पुरस्कार मिला।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इंग्लैंड, अमेरिका, आयरलैंड, नेपाल सहित पूरे भारत से लगभग 500 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह प्रतियोगिता 11-12 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई, जहां श्रेयांश ने अपनी तेज सोच, सटीक रणनीति और आत्मविश्वास से यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल श्रेयांश की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके अभिभावकों और मार्गदर्शकों के सहयोग का भी प्रतिफल है।
इस अवसर पर Chairman – Dr. Anup Bowry
Principal – Smt. Sonali Manocha
Class Incharge – Taranjeet Ji
Chess Coach – Sh. Chandresh Bakshi Ji
एवं सभी शिक्षकों और स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

