श्रेयांश जैन ने लुधियाना मे आयोजित चैस प्रतियोगिता मे पाया प्रथम स्थान
जालंधर – इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के छात्र श्रेयांश जैन ने जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित जीतो लुधियाना स्पोर्ट्स लीग 2026 चेस चैंपियनशिप (अंडर-17) में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह एक दिवसीय प्रतियोगिता 21 मार्च 2026 को लुधियाना में आयोजित की गई थी।
इस शानदार उपलब्धि के लिए श्रेयांश जैन को स्वर्ण पदक, ₹2100 की नकद राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनुप बोहरी, प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा, चेस कोच श्री चंद्रेश बक्शी, क्लास इंचार्ज श्रीमती शालिनी सहित समस्त स्टाफ ने श्रेयांश को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि श्रेयांश की यह उपलब्धि न केवल शैक्षणिक बल्कि खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों के बढ़ते उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की CJR शाखा के लिए एक सकारात्मक संकेत है।